गोरखपुर, अप्रैल 6 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र में ननिहाल आई एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री एक अप्रैल 2026 को अपने ननिहाल हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी और वहीं रह रही थी। चार अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे संदीप साहनी निवासी नगर पंचायत मगहर (महोटलिया), थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.