संवाददाता, अप्रैल 16 -- प्रयागराज जिले के हिरन का टोला, बेगमसराय में मंगलवार रात झकझोर देने वाली घटना घटी। फोन पर बहस के दौरान ननद के यह कहने पर 'जाओ मर जाओ' 28 वर्षीय विवाहिता ने वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। वीडियो कॉल पर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकता देख पति, ननद और उसके भाई-बहन चीखते रह गए लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई।ससुरालवालों से अर्चना का विवाद चल रहा था मिर्जापुर के कटरा कोतवाली निवासी लालचंद की चार बेटियों में तीसरे नंबर की अर्चना यादव की शादी करीब 10 वर्ष पहले धूमनगंज में गयासुद्दीनपुर बेगम सराय के अहिरन का टोला निवासी अशोक कुमार यादव से हुई थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस और विराज हैं। अशोक शटरिंग का काम करता है। पोस्टमार्टम हाउस आए अर्चना के भाई सुनील यादव और उसकी बहनों ने बताया कि कुछ दिनो...