अमरोहा, जून 26 -- मंडी धनौरा। नगर के गांधीनगर निवासी काजल पत्नी आकाश की तहरीर पर पुलिस ने उसकी ननद वैशाली के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 16 जून की सुबह घरेलू विवाद के दौरान वैशाली ने काजल के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पति आकाश संग भी मारपीट की गई। घटना में दोनों को चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...