लखनऊ, दिसम्बर 9 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में ननद के साथ गई विवाहिता कॉलेज के गेट से फरार हो गई। इस मामले में विवाहिता के ससुर ने रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रामनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि 5 दिसंबर को उनकी पुत्री कॉलेज प्रवेश पत्र लेने जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रामनगर कस्बा बाजार मे सामान खरीदने की बात कहकर बहू भी साथ गई थी। दोनों साथ में घर से निकली थी। उनकी पुत्री कॉलेज के गेट पर अपनी भाभी को रोक कर अंदर चली गई थी। जब वह वापस लौटी तो विवाहिता गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...