फिरोजाबाद, मार्च 5 -- खैरगढ़ में अपने पुत्र के साथ अपने ननदोई के घर जा रही महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कस्बा खैरगढ़ निवासी संजू देवी पत्नी रतन सिंह अपने ननदोई की मृत्यु के बाद प्रथम होली के त्योहार पर अपने पुत्र के साथ ननदोई के घर पर मोटरसाइकिल से जा रही थी। तभी बरहन के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उपचार के लिए आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...