मधुबनी, मार्च 30 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। धौंस नदी में गिरे तीन वर्षीय मासूम पियूष कुमार का शव सोमवार की सुबह नदी से निकाला गया। पियूष रविवार खेलने के दौरान नदी में गिर गया था। थानाध्यक्ष बिस्फी अविनाश कुमार की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में शव खोजने का काम किया गया था। शाम हो जाने के कारण शव खोजने का काम बंद कर दिया गया। सोमवार को पियूष के परिजन व स्थानीय गोताखोर एक बार फिर से शव खोजने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद पियूष कुमार का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। शव के निकालते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। मासूम का शव देखकर लोगों की आंखें छलछला आयी। सूचना के बाद बिस्फी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गया है। मृतक तीन भाई -बहनों में सबसे छोटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.