नदी से गेंद निकालने गए दो बच्चों की डूब कर हुई मौत- प्रथम पेज की खबर
औरंगाबाद, मई 8 -- एक सकुशल बचा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी घटना औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पवई सूर्य मंदिर के समीप बटाने नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक किसी तरह सकुशल बच गया। मृतकों में मुफस्सिल थाना के तिताई बीघा गांव निवासी अनीश कुमार का छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और तिताई बीघा के ही राजकुमार मिस्त्री का 10 वर्षीय पुत्र आर्या कुमार शामिल है। अनीश कुमार का ही एक पुत्र विष्णुकांत इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार तिताई बीघा के कुछ बच्चे पवई सूर्य मंदिर के समीप शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के लिए गए हुए थे। क्रिकेट खेलने के दौरान ही बल्ले से गेंद लगकर नदी में चली गई। विष्णुकांत, शिवम कुमार और आर्या कुमार गेंद निकालने के लिए नदी में उतरे और डूबने लगे। थोड़ी ही दूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.