बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में नदी मोड़ से लेकर बड़ी दरगाह गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। राजस्व कर्मचारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान एक अवैध निर्माण करने वाले अतिक्रमणकारी से चार हजार जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि शहर को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। बार बार लोगों को स्वयं से ही अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी जा रही है। अतिक्रमण के कारण शहर की सफाई करने व नालों की देखरेख में परेशानी आती है। साथ ही आम लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.