हल्द्वानी, मार्च 26 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने गौला नदी क्षेत्र में स्थायी तटबंध निर्माण और शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम के शीघ्र निर्माण को लेकर सुझाव दिए। वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने सुझाव दिया कि इंद्रानगर हाटाग्राम से श्रीलंका टापू और शीशम भुजिया तक ग्रामीण छोर की ओर मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए। उन्होंने आईआईटी रुड़की जैसे तकनीकी संस्थान से आंकलन कराने और सिंचाई विभाग के माध्यम से कार्य कराने का सुझाव दिया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष पुष्कर दानू, महिला अध्यक्ष मीना जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.