अंबेडकर नगर, जुलाई 13 -- टांडा, संवाददाता। सरयू (घाघरा) नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने टांडा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन किनारों पर तेज होती कटान से किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और खरीफ की खेती भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ते पानी के साथ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित 21 गांवों के कई स्थानों पर कटान तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: दोपहर बाद गंडक का जलस्तर उतरा, 24,400 क्यूसेक कम हुआ डिस्चार्ज खेतों का हिस्सा नदी में बहने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसान धान की रोपाई रोककर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि जिन ...