गोरखपुर, मार्च 26 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के सहड़ौली गांव के देवईपीपर टोला निवासी 13 वर्षीय अमन का शव गुरुवार को सरयू नदी के गोड़ियाना घाट पर मिला। वह मंगलवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन के डूबने के बाद से एसडीआरएफ व ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.