गोरखपुर, फरवरी 25 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर माफी गांव के सामने बुधवार सुबह नदी में एक व्यक्ति का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त अमरजीत पुत्र चुन्नीलाल, निवासी दुघरा गांव, थाना उरुवा क्षेत्र के रूप में हुई। थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...