मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के मुरौल घाट पर सोमवार को बोरा में बंद मिले युवती के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हुई। सहायक थानेदार रविकांत कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक शव को सुरक्षित शवगृह में रखा जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि मुरौल घाट पर युवती के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। युवती की हत्या कर शव पर तेजाब डालकर बोरा में बंद कर नदी में फेंक दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.