नदी में मिले युवक की डीएनए टेस्ट से होगी शिनाख्त
भदोही, सितम्बर 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बदरी, इब्राहिमुपुर गंगा घाट पर गुरुवार की देर शाम को 23 साल के एक युवक का शव गंगा नदी में उतराया मिला था। उसके मिर्जापुर के होने का दावा स्वजन कर रहे थे। लेकिन पुलिस अब डीएनए टेस्ट के जरिए उसकी शिनाख्त कराएगी। बता दें कि मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राकेश मांझी बीते शनिवार की शाम नाव पर मुर्गा पार्टी में गए थे। साथ गए नौ युवक दस बजे रात तक घर वापस लौट आए थे। परिवार वालों के पूछताछ करने पर साथ गए युवकों ने बताया कि वह गंगा नदी में कूद गया था। युवक के पिता व भाई विकास, सूरज मांझी व गोविन्दर ने आरोप लगाया कि साथ गए युवकों ने जानबूझकर गंगा की धारा में फेंक दिया। एसडीआरएफ टीम ने तीन दिनों तक तलाशी अभियान चलाया था। किंतु सफलता नहीं मिली थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.