गोरखपुर, मई 26 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के फरसही गांव निवासी एक युवक की मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फरसही गांव निवासी विजय निषाद पुत्र हरिशंकर निषाद ने थाना बेलीपार में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई अजय निषाद 25 मई की शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित राप्ती नदी में मछली मारने गया था। यह भी पढ़ें- गंगा में बहे फैजल का शव बरामद इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत सामान्य नहीं लग रही है। उन्होंने पु...