चित्रकूट, जून 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पर्यटन विकास के चल रहे कार्यों का राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की। निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण कराएं। प्रबंध निदेशक ने रामघाट व कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों को देखा। इसके बाद पर्यटन सुविधा केंद्र, राम वनगमन मार्ग, बहुउद्देशीय पार्किंग परियोजना व रामनगर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे नवीन पर्यटन स्थल की हकीकत देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से विभाजित कर कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर उनको पूरा कराएं। विशेष रूप से निरीक्षण क...