उरई, फरवरी 12 -- कोंच(उरई)। कोंच के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में गुरुवार सुबह एक अधेड़ के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। नित्य क्रिया के लिए अधेड़ घर से निकला था और उसका पैर फिसल गया जिसके चलते वह नहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू कराया। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद जब ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया। नदीगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम कन्हरी का रहने वाला 55...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.