बलिया, अप्रैल 21 -- रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ मछली बजार के दक्षिण गंगा घाट पर मंगलवार की शाम बहकर पहुंची एक महिला की लाश मिली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकाला। छानबीन में पता चला कि महिला का जल प्रवाह किया गया है। इसके बाद पुलिस ने कफन मंगवाकर लाश को लपेटने के बाद नदी में प्रवाहित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला के दोनों कान में झुमका और कपड़े मौजूद थे। उसका श्रंगार किया गया था। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...