बांका, जून 13 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन के विरुद्ध सुईया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बदलते मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदी घाटों और खनन स्थलों तक पहुंचने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं, जिससे पुलिस वाहनों का वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- नदी में पानी बढ़ने से अवैध बालू खनन पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बदला तरीकानिगरानी और साक्ष्य संग्रह ऐसी परिस्थितियों में सुईया पुलिस ने निगरानी और साक्ष्य संकलन की नई व्यवस्था अपनाकर अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान शुरू कर दी है। विभिन्न घाटों और संवेदनशील स्थलों की फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कराई...