चंदौली, जून 19 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गहिला गांव के समीप खझरो नाला में बीते गुरुवार को पानी पीने के बाद पांच बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर मछली मारने के लिए जहर डालने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।हथिनी गांव निवासी विक्रम यादव पुत्र लालबहादुर ने चकरघट्टा थाना में तहरीर देकर बताया है कि बीते गुरुवार को उसकी 25 बकरियां जंगल में चरने के लिए गई थी। जिसमें 07 बकरियों ने नाला का जहरीला पानी पी लिया था। इस दौरान 05 बकरियों की तत्काल मौत हो गई है। वहीं 02 बकरियां गंभीर रूप से बीमार है। आरोप लगाया है कि गहिला गांव निवासी विमलेश नाला में मछली मारने के लिए जहर डाला था। पुलिस ने आरोपी विमलेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरी...