दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, संवाद सूत्र। सदर प्रखंड के गौसाघाट में तीन दिवसीय माघी पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने गुरुवार को सीओ की उपस्थिति में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख हर एक बिंदु पर सीओ से चर्चा की व निदान की दिशा में कार्रवाई तेज करने को कहा। विधायक ने कहा कि पवित्र स्नान के लिए नदी में पानी की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। संपूर्ण मेला परिसर और घाटों पर साफ-सफाई स्वयं एवं आयोजन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक महिला बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित कराना प्रशासन व शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वि...