केसरिया (पूर्वी चंपारण), मार्च 3 -- Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में मंगलवार को दुखद हादसा हो गया। केसरिया अंतर्गत लोहरगांवा गांव में रघवा नदी में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह त्रासदी तब हुई, जब गहरे पानी में डूबते एक साथी को बचाने की जद्दोजहद में सभी बच्चे एक-दूसरे का हाथ थामे मौत के भंवर में फंस गए। मृतकों में तीन सगी बहने और दो सगे भाई शामिल हैं। होली पर्व पर हुई इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों में लोहरगांवा निवासी धर्मेंद्र सहनी की तीन बेटियां, मनोज सहनी के दो बच्चे और कामेश्वर सहनी की एक बेटी शामिल है। तीन परिवारों के चिराग एक साथ बुझ जाने से गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मशक्कत के बाद देर शाम सभी शव बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- ईरान-अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.