लखीसराय, अगस्त 29 -- नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत - दो घंटे की मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित सामुदायिक शौचालय के सामने मुसहरी टोला घाट के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे के आस-पास नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शंकर दास के 37 वर्षीय पुत्र चंदन दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि चंदन दास अपने दो दोस्तों नीतीश और बोथा के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौतदोस्तों के बीच शर्त इसी दौरान तीनों दोस्तों के बीच नदी पार कर मंडप छूने को लेकर शर्त लगाई गई। शर्त जीतने के लिए तीनों...