श्रावस्ती, जून 23 -- श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती के राप्ती नदी एक बार फिर किशोरियों के लिए काल बन चुकी है भिनगा थाना क्षेत्र के बसंतापुर में भैंस चराने गईं तीन किशोरियां नदी में नहाते वक्त गहरे पानी में समा गईं। वहीं इस हादसे पर में प्रशासन की घोर लापरवाही देखने को मिली है कई घंटों बाद आखिरकार टीम मौके पर पहुंची है। अपनी नावें नदी में उतार दी हैं और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को बसंतापुर में तीन बच्चियां नदी किनारे गई थीं जहां नहाते समय वो गहरे पानी की चपेट में आ गईं। एक बच्ची किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आई। लेकिन दो किशोरियां रिंकी और गुंजन गहरे पानी में डूब गईं। स्थानीय तैराक नदी में छलांग लगाई और गुंजन के शव को मृत अवस्था में बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला ...