सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर। इलाके में स्थित राजघाट गोमती नदी में सोमवार को हरदोई के सांडी निवासी अंश मिश्रा परिजनों के साथ स्नान करने आया था। अचानक वह डूबने लगा। चीख पुकार पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला, फिर मुंह से सांस देकर बालक को बचाते हुए नैमिषारण्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...