श्रावस्ती, मार्च 5 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। सेमरहनिया गांव में बुधवार होली खेलने के बाद राप्ती नदी में नहाने गई बालिकाओं समेत चार बच्चे डूब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक बालिका का शव दूसरे दिन नदी से बरामद हुआ। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहनिया निवासी उर्मिला (10) पुत्री शेर बाबू, अंशिका (9) पुत्री खिलाड़ी, लक्ष्मन (12) पुत्र शेर बाबू व कुमकुम (8) पुत्री मनीष होली खेलने बाद बुधवार दोपहर को गांव के पास स्थित राप्ती नदी में नहाने गई थी। नहाते समय सभी गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूबने लगे। पास में मौजूद घटवार मंगली ने बच्चों को डूबते हुए देख नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान उसने उर्मिला, अंशिका व लक्ष्मन को बाहर निकाल लिया। जिसमे से उर्मिला की हालत गम्भीर होने पर उसे निजी वाहन से जिला अ...