हरदोई, अप्रैल 20 -- पाली। बेटे के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे पिता ने गर्रा पुल पर पहुंचते ही नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देखकर बचाने के लिए बेटे ने भी पुल से नदी में छलांग लगा दी। दोनों नदी में डूबने लगे। पास ही मौजूद एक युवक ने नदी में कूदकर डूब रहे दोनों को पानी से बाहर निकाल कर उनकी जान बचा ली। पुलिस ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। नदी में छलांग लगाने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव पैंतापुर निवासी चंद्रेश लोनार थानाक्षेत्र के गांव औघतपुर में रविवार को हुई भांजी की शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार को चंद्रेश का बेटा सूरज बाइक से औघतपुर गया था। दोपहर के समय बाप-बेटे अपने गांव आ रहे थे। बाइक सूरज चला रहा था। सूरज ने बताया कि रास्ते में गर्रा पुल पर पहुंचने पर पिता ने बाइक को रोकने के लिए कहा। इस पर उसने...