अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव 45 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने आखिरकार बरामद कर लिया। डूबे युवक का तलाशी अभियान लगभग अठारह घंटे तक चला। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा निवासी प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम (22) पुत्र मुकेश मंगलवार को कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था। सूरज ढलने के बाद वह सरयू नदी में स्नान करने चला गया। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- सरयू के तेज बहाव में युवक डूबा, घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग पुलिस ने भी ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराया। फिर भी स...