सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- डुमरा। थाना क्षेत्र के भौप्रसाद गांव में शनिवार दोपहर लक्ष्मणा नदी में नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद लोगों ने नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। सूचना पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, भौप्रसाद गांव निवासी रामबली मांझी का पुत्र रुपेश कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। बालक के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग नदी में उतरकर उसकी तलाश करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी एनडीआरएफ को दी। एनडीआरएफ की टीम नदी में करीब 25 घंटे से बालक की तलाश में जुटी है। हालांकि, अब तक...