बरेली, मार्च 10 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पनबड़िया में बहगुल नदी के संगम पर डूबा 12 वर्षीय बालक का शव सोमवार सुबह तीन किमी दूर नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव निकालकर पुलिस के सूचना दी। क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर निवासी प्रवीन पुत्र नन्हेलाल रविवार को अपने साथियों के साथ नहाने पनबड़िया गांव में बहगुल नदी में गया था। नहाते समय प्रवीन और उसके दो साथी गहरे पानी में डूबने लगे। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दो किशोरों को नदी से निकाल लिया लेकिन प्रवीन डूब गया था।एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने डूबे बालक की तलाश की लेकिन रविवार शाम तक उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह तीन किलामीटर दूर ग्रामीणों ने प्रवीन का शव नदी में उतराता देखा।ग्रामीणों ने शव नदी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। परिजन भी घटनास्थल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.