सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के संदलदीप गांव में मंगलवार दोपहर नदी में नहाते समय डूबे मासूम का शव गुरुवार की सुबह मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेश कुछ बच्चों के साथ पास से बहने वाली राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गया था। इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूब गया। डूबता देख शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार को भी सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उस्का बाजार थानाध्यक्ष हरे...