शाहजहांपुर, मार्च 16 -- खेत की रखवाली के दौरान नदी में डूबे किसान का शव पांचवें दिन बरामद होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंधौली क्षेत्र के गांव महाऊदुर्ग निवासी रामसेवक उर्फ सुखदेव बुधवार को अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। बताया जाता है कि सुबह करीब तीन बजे वह नदी किनारे पानी पीने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिरकर डूब गए। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे हुए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिंधौली पुलिस ने भी तीन दिन तक नदी में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।रविवार सुबह करीब नौ बजे खन्नौत नदी में थाना सदर व रोजा क्षेत्र के बिलरिया गांव के पास पुल के समीप झाड़ियों में एक शव फंसा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान...