दुमका, मई 19 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार स्थित तिरपतिया नदी की पानी में सोमवार को करीब 52 वर्षीय विक्षिप्त महिला की डूबने से मौत हो गई है। महिला के पास कोई पहचान पत्र न रहने से महिला की पहचान नहीं हो पाई। ग्रामीणों के अनुसार विक्षिप्त महिला करीब एक वर्ष से खरौनी बाजार के चौक और हटिया परिसर में रहा करती थी और पेट भरने के लिए दुकानों में भीख मांगा करती थी। ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त महिला नहाने के लिए नदी गई हुई थी। नहाने के दौरान डूबने से महिला की मौत बताया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना गोपीकांदर थाना को दी गई। घटना के संबंध में गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि एक विक्षिप्त महिला की डूबने से मौत की सूचना मिली थी, विक्षिप्त महिला की पहचान नहीं होने पर ग्रामीणों के द्वा...