नदी में डूबने से बालक की मौत
हरदोई, मई 24 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बरान गांव में रविवार सुबह रामगंगा नदी में डूबने से 8 वर्षीय बालक अंकुश उर्फ आयुष की मौत हो गई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। बरान गांव निवासी नागेंद्र के दो पुत्र अंकुश और सनी सुबह करीब 8:30 बजे नदी किनारे खेल रहे थे। इसी बीच अंकुश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। छोटा भाई सनी तुरंत घर पहुँचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू हुई और सुबह 9:30 बजे मासूम का शव बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- पनघटवा डैम में नहाने के क्रम में बच्चे की मौत मृतक अंकुश गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था और अपने दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता नागेंद्र कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अरवल पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.