नदी में डूबने से बच्ची की मौत
दरभंगा, मई 19 -- बिरौल। थाना क्षेत्र की लदहो पंचायत के कटैया टोला में सोमवार की शाम नहाने के दौरान नौ वर्षीया बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका गांव के ही लालटून सहनी की पुत्री शीतल कुमारी थी। जानकारी के अनुसार शीतल शाम करीब पांच बजे मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। खेल-खेल में वह अचानक गहरे पानी में चली गई। जब तक साथ के बच्चे शोर मचाते और ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक वह डूब चुकी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- नदी में डूबने से बच्ची की मौत कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया। शीतल दो भाइयों में इकलौती बहन थी। यह भी पढ़ें- बच्चों संग पोखर में नहाने उतरे मासूम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.