चंदौली, जनवरी 31 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी के टीम ने शनिवार को नदी, तालाब में डूबने से बचाव का प्रशिक्षण आमजन को दिया। इस दौरान जिले के नागरिक सुरक्षा कार्मिकों, आपदा मित्रों और आम जनता को बाढ़ के दौरान बचाव और डूबने की परिस्थितियों में बचाव से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। यह विशेष अभियान डीआइजी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता के तीस सदस्यीय टीम ने दिया। अभ्यास के दौरान डूबते हुए व्यक्ति को सीखे हुए तरीकों में बचाने और साथ ही एनडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोरों द्वारा डूबे हुए व्यक्ति को खोज कर निकालने का मॉकड्रिल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...