सिमडेगा, मई 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पत्थलकुदा में शुक्रवार की सुबह नदी में नहाने के दौरान एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पत्थलकुदा निवासी गुड्डू कुमार लोहरा (35) के रूप में हुई है। गुड्डू पेशे से ट्रैक्टर चालक था। परिजनों ने बताया कि गुड्डू शुक्रवार सुबह घर से नदी में नहाने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते हुए नदी की ओर गए। वहां देखा कि गुड्डू पानी में डूबा हुआ है। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए कुरडेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप बेहरा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि मृतक पूर्व में मिर्गी बीमारी से पीड़ित था। लेकिन इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुका था। परिजनों के अनुसार पिछले दो व...