बरेली, मई 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। बहगुल नदी में युवक के डूबने की घटना ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। उनासी गांव के अजय पुत्र श्याम सिंह (30) की मौत हादसा नहीं हुई बल्कि हत्या निकली। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद गांव में हड़कंप है। यह भी पढ़ें- अजय डूबा नहीं था, उस गला दबाकर नदी में फेंका थाघटना का विवरण बुधवार सुबह अजय अपने साथी रामभजन निवासी मोहल्ला नौगवां, फतेहगंज पश्चिमी के साथ बहगुल नदी पर गया था। कुछ देर बाद रामभजन ने गांव पहुंचकर बताया कि नहाते समय अजय नदी में डूब गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में तलाश शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, फायर ब्रिगेड की मीरगंज और परसाखेड़ा यूनिट के साथ एसडीआरएफ को अजय का शव नदी किनारे उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। यह भी पढ़ें- बहगुल नदी ...