नदी में डूबकर जवाहरनगर के स्कूल वैन चालक की मौत
जमशेदपुर, जून 22 -- मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी मो. सलमान की कांदरबेड़ा नदी में शनिवार शाम डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मो. सलमान अपने दो दोस्तों मोहम्मद तौकीर और मोहम्मद असलम के साथ कांदरबेड़ा गया था। कुछ देर बाद वहां छह अन्य युवक भी पहुंचे। सभी लोग नदी के किनारे मौजूद थे और नहाने लगे। उन्हें नहाते देख सलमान भी नदी में उतर गया। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद मोहम्मद तौकीर ने बताया कि सलमान को डूबते देखकर उसने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। उसने सलमान का हाथ पकड़कर किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी पानी में डूबने लगा। स्थिति बिगड़ते देख उसने किसी तरह अपना हाथ छुड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.