नदी में गिरा बच्चा, डूबने से मौत
सीतामढ़ी, मई 21 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के कररबाना पंचायत अंतर्गत सोनदही गांव स्थित जमुरा नदी के ब्रह्मस्थान घाट पर स्नान करने के दौरान एक बालक की डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान सोनदही गांव वार्ड संख्या नौ निवासी सुरेन्द्र राय के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गयी है। बताया गया है कि गांव के कुछ बच्चों के साथ वह नदी में स्नान करने गया थि। स्नान के बाद सभी बच्चे वापस अपने घर लौट गया लेकिन आयुष अपने घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दिया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की गयी। काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी。
घटनाक्रम घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सुरसंड थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता को दी गयी। सूचना मिलते ही एसआई सी.बी.सिन्हा, एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.