भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार ने जिला पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा समिति की बैठक अधिकारियों संग लिए। इसमें वरुणा एवं मोरवा नदी में गिरने वाले नालों का बायोरेमेडेशन कराने को निर्देशित किए। पौधरोपण समिति, गंगा समिति, प्रदूषण एवं पर्यावरण संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने कहा कि जब पर्यावरण सुरक्षित होगा, तभी हम लोग भी सुरक्षित रहेंगे। जो पेड़ लगाए गए हैं, उन पेड़ों का बचाव करने को संकल्पित भी रहना होगा। पौधरोपण करने को दिए गए प्रारूप में डाटा फीड कर उपलब्ध करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- प्रदूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न होने का बनाए प्लान: डीएम पौधों के रख-रखाव एवं अन्य बिंदुओं पर बल दिया गया। बताया कि पौधरोपण को पौधशाला 10 नर्सरिय...