रुडकी, अप्रैल 5 -- भगवानपुर के लव्वा गांव में अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर जेसीबी और डंपर रोक दिए। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने खनन कार्य को फिलहाल बंद कराकर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह क्षेत्र के गांव लव्वा में जेसीबी लगाकर खनन कार्य चल रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खनन को रुकवाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। साथ ही डंपर और जेसीबी को भी मौके पर ही रोक लिया। सूचना पर पहुंचे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी ने ग्रामीणों से वार्ता की। जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि परमिशन के बिना मिट्टी उठाई जा रही है। इस मिट्टी के उठाए जाने से 300 मीटर की दूरी पर बसा गांव भी अब नदी के किनारे आ गया है। इसके साथ ही किसानों के खेतों में भी कटाव होने लगा है। इस दौरान हंगामे की सूचना पर खनन अधिकारी और एसडीएम भी मौके पर ...