जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर। सरायपोख्ता पुलिस चौकी क्षेत्र के सद्भावना पुल से कुदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमंडल मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय लालू पुत्र संजय बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक लेकर सद्भावना पुल पर पहुंचा। गाड़ी खड़ी कर गोमती नदी में छलांग लगा दिया। किसी ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे लाश को खोजने का प्रयास किया। सुबह सद्भावना पुल के नीचे शव बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वह इकलौता पुत्र बताया गया। चौकी प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि शव बरामद किया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...