सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चौकी अंतर्गत रामपुर थुआ मजरे हेमनापुर में गोमती नदी में ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव देखा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...