लखीमपुरखीरी, जून 19 -- शारदा तलहटी में खौफ का पर्याय बने बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग जुटा है। पर अचानक वन विभाग और हमलावर बाघ के बीच में शारदा नदी आ गई है। वजह है कि 15 जून को ही प्रभावित क्षेत्र तक सीधे पहुंचने के लिए लगाया गया पैंटून पुल हटा लिया गया है। अब वन विभाग को वैकल्पिक रास्तों से चक्कर काटकर पहुंचना पड़ रहा है। अभी तक बाघ की न तो लोकेशन मिली है और न ही पगमार्क ही। बफर जोन के मझगई रेंज में आतंक का पर्याय बने हिंसक बाघ को पकड़ने के अभियान में अब प्रकृति ने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मझगई रेंज में दो लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद बाघ नदी पार कर घने खेतों में जा छिपा है। वहीं, दोनों के बीच बह रही उफनती शारदा नदी अब वन विभाग की राह में सबसे बड़ी बाधा बन गई है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। दरअसल, वन विभाग की टीमें अ...