लोहरदगा, मई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। गंगा दशहरा पर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित प्रकल्प कल्याण अस्पताल के द्वारा लोहरदगा के कमले ढोड़हा नदी में नदी पूजन और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें हेसल के ग्राम प्रधान घनश्याम भगत एवं देवनंदन भगत और वार्ड सदस्य करुणा भगत के नेतृत्व में नदी पूजन ग्रामीणों ने किया। यह भी पढ़ें- तमसा नदी तट के गायघाट पर सांस्कृतिक संध्या के साथ हुई आरतीकार्यक्रम की पूर्व तैयारी इसके पूर्व कल्याण अस्पताल से ढोड़हा नदी तक लोग पर्यावरण की रक्षा और नदियों की पवित्रता बनाए रखने संबंधी नारे लगाते हुए रैली के रूप में नदी तक पहुंचे। नदी पूजन के पूर्व अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि विकास भारती बिशनपुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति गंगा दशहरा मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकत...