उरई, अप्रैल 29 -- उरई। संवाददाता गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है लेकिन नहरों से लेकर तालाबों में पानी न होने से मवेशियों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिले के सभी क्षेत्रों में तालाबो में पानी न होने से स्थिति खराब हो गई है। डकोर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जलस्तर गिरने और जल प्रबंधन की अनदेखी के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। क्षेत्र के अधिकांश तालाब सूख चुके हैं और नहरों में धूल उड़ रही है, जिससे वन्य जीवों और पालतू पशुओं के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- पटना के गांवों में पशुओं के लिए भी बनेंगे प्याऊपानी की तलाश में भटकते मवेशी डकोर क्षेत्र के विभिन्न गांवों डकोर, ऐर, और आस-पास के मजरे में जानवरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि इस बार गर्मी की शुरुआत में ही जलस्तर काफी न...