सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के आदेश पर नगर निगम ने सोमवार को जानकी नवमी के मौके पर लखनदेई पुल से उत्तर नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नदी तट पर फैले हुए कचरे को हटाया गया, विशेष रूप से दुकानदारों द्वारा फेंके गए फूलों और फल के अवशेषों को साफ किया गया। इस प्रयास का उद्देश्य जानकी नवमी के अवसर पर नदी तट को स्वच्छ और सुंदर बनाना था, ताकि श्रद्धालुओं को एक साफ-सुथरे वातावरण में पूजा-अर्चना का अवसर मिल सके। स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रहे स्वच्छता अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि लखनदेई पुल से नदी तट तक की सफाई में मुख्य रूप से फल दुकानदारों द्वारा फेंके गए फल के अवशेष और फूलों को नदी में फेंकने की समस्या को ध्यान में रखते हुए सफाई की गई। यह भी पढ़ें- गांधी चौक से लखनदेई पुल तक हटा अतिक्रमण उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.