लातेहार, मार्च 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेन्चा पंचायत के करकटिया कोयल नदी घाट से कुछ कारोबारियों के द्वारा बिना चालान रसीद के बालू उठाव धड़ल्ले से होने की सूचना मिली है। उक्त कारोबारी से बालू उठाव पर टैक्स राशि की वसूली नही हो रही है। सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। खबरों के अनुसार बुधवार को सुबह उस नदी घाट से कई टैक्टर बालू का उठाव किया गया, लेकिन बालू टैक्स की वसूली नही हुई। मामले में कोई कार्रवाई भी नही हो रही है। इधर छेन्चा के पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी विजय शंकर राम ने भी बिना चालान रसीद के बालू उठाव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त नामित नदी घाट से समिति के द्वारा कुछ कारोबारी से बालू टैक्स की वसूली नही की जा रही है। इस बारे में लगातार उन्हें सूचना मिल रही है। पूर्...