कुशीनगर, मार्च 9 -- सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद।नायब तहसीलदार कसया रविवार को कसया तहसील क्षेत्र के सोहसा मठिया में मृतक सुनील निषाद के घर पहुंच कर परिवारीजनों से मिले। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए सरकार से मिलने वाली अहेतुक सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया।कसया थाने के गांव सोहसा मठिया निवासी लालबिहारी निषाद का बेटा सुनील निषाद (21 ) शनिवार की दोपहर बाद रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार स्थित शिव मंदिर के समीप छोटी गंडक नदी में मछली पकड़ने गया था, जहां पर मछली पकड़ने के दौरान उसकी गंडक नदी में डुबने से मौत हो गई। नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार यादव राजस्व टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि छोटी गंडक नदी में डुबने से एक युवक की मौत हो गयी थी। परिवारीजनों से मिले है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद दैवी आपदा राशि दिलाने की विधिक...